Tuesday, January 10, 2012

रात जब अपने पूरे कगार पर थी ,
तब कलम मेरे हाथ में थी
और साथ उन सभी पुराने दोस्तों का ,
जिनके साथ, मेरा साथ है कुछ सालों का ,
यह दोस्त पुराने तो है , सही मगर.................
यह देते है एक एहसास .......
जो रात की शुरुआत से सुबह तक ।
फ़िर उजाले की भीड़ मे खो जाते है ,
यह दोस्त है ...सन्नाटे ,खामोशी
यह सिलसला है पुराना
मगर फ़िर भी है .......दोस्ताना हमारा ।

No comments:

Post a Comment